फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nomination of Pratibha singh, virender kashyap in himachal

हिमाचल में कई दिग्गज नेताओं ने भरा नामांकन

Fri, 18 Apr 2014 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 Apr 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
Nomination of Pratibha singh, virender kashyap in himachal

हिमाचल में कई और दिग्गज नेताओं ने वीरवार को अपना नामांकन भर लिया। मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद प्रतिभा सिंह ने अपना नामांकन भरा।

विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा। इसके बाद यहां एक रोड शो हुआ जिसमें कांग्रेस ने जीत का दावा किया।
विज्ञापन


मंडी सीट से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे हैं। इनमें भाजपा से रामस्वरूप शर्मा, बहुजन समाज पार्टी की ओर से लाला राम, हेत सिंह ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में वीरेंद्र कश्यप और जगतराम ने भरा नामांकन

Nomination of Pratibha singh, virender kashyap in himachal

शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप ने भी वीरवार को अपना नामांकन भर लिया है। भाजपा विधायक राजीव बिंदल और दूसरे नेताओं की मौजूदगी में कश्यप ने नामांकन निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।

इसके बाद पार्टी ने शहर में रोड शो किया और भाजपा को जिताने की अपील की। उधर, सीपीआईएम उम्मीदवार जगतराम ने भी अपना नामांकन भरा है।

माकपा ने नामांकन के बाद शिमला के सब्जी मंडी मैदान पर जोरदार रैली की। पोलित ब्यूरो सीताराम की अगुवाई में पार्टी में यहां खूब जोश दिखा।

जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर संजय चौहान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों ने पेयजल एवं सीवरेज प्रोजेक्ट को आउटसोर्स करने को हरी झंडी दी है।

यहां माकपा के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा, राज्य सचिवालय सदस्य डा. ओंकार शाद, डा. कुलदीप सिंह तंवर, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, विजेंद्र मेहरा आदि ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed