फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nobel winner desmond tuttu meets dalailama in dharamsala.

दलाईलामा के लिए क्या बोले नोबेल विजेता

Sun, 19 Apr 2015 01:54 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
nobel winner desmond tuttu meets dalailama in dharamsala.

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप और चर्च के बिशप नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेसमंड टुटू शनिवार दोपहर को अपने खास दोस्त धर्मगरु दलाईलामा से मिलने मैकलोडगंज पहुंचे। हवाई अड्डा कांगड़ा में दलाईलामा और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसंग सांग्ये ने टुटू का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचने पर टुटू ने अनौपचारिक वार्ता में कहा कि दलाईलामा को तीन बार दक्षिण अफ्रीका सरकार की ओर से वीजा न दिए जाने का उन्हें बहुत दुख है।

विज्ञापन


कुछ द्वेष उन्हें दलाईलामा से दूर रखना चाहते हैं, लेकिन उनका आपस का प्रेम उन्हें बार-बार धर्मगुरु से मिलवा ही देता है। हम चाहते हैं कि विश्व में शांति बने। टुटू ने कहा कि जब नेल्सन मंडेला राष्ट्रपति थे तो दलाईलामा दक्षिण अफ्रीका आए थे लेकिन पता नहीं उसके बाद हमारी सरकार को क्या हो गया है। वीजा विवाद के दौरान मैंने दलाईलामा से पूछा था कि चीन को आपसे खतरा क्यों है।
विज्ञापन


तब दलाईलामा ने कहा था कि मुझे इस बात की हैरानी नहीं है क्योंकि आध्यात्मिक लोगों से संभल कर व्यवहार करना चाहिए। वहीं धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि टुटू उनके खास दोस्त हैं। टुटू की सेहत ठीक नहीं है फिर भी वह मुझे मिलने के लिए आ रहे हैं, इसके लिए वह उनके आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द बुक ऑफ ज्वॉय पर करेंगे चर्चा!

nobel winner desmond tuttu meets dalailama in dharamsala.

पुख्ता सूत्रों के अनुसार नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेसमंड टुटू धर्मशाला में दलाईलामा के साथ करीब एक हफ्ते तक रहेंगे। दलाईलामा और डेसमंड टुटू द बुक ऑफ ज्वाय नाम की एक किताब लिख रहे हैं।

शांति के दोनों दूतों ने किताब लिखने के लिए आम लोगों से किताब के लेखक के फेसबुक पेज और अन्य साधनों पर आनंद और प्रसन्नता कैसे प्राप्त की जाए, को लेकर प्रश्न करने का आह्वान किया था।

धर्मशाला में शांति के दोनों दूत अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही लोगों के प्रश्नों पर भी चर्चा होगी। गहन अध्ययन करने के बाद दलाईलामा और टुटू अपनी किताब को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed