{"_id":"a8d090043a647fd58da9baf99b7830bc","slug":"no-work-at-new-mc-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए दफ्तर में ठप पड़ा एमसी का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए दफ्तर में ठप पड़ा एमसी का कामकाज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 10 Oct 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के दफ्तर को खाली कर पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में शिफ्ट करने की जल्दबाजी लोगों पर भारी पड़ रही है। पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में बिजली न होने से यहां कामकाज ठप पड़ा है। कंप्यूटर वायरिंग का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रशासन की दफ्तर शिफ्ट करने में दिखाई गई जल्दबाजी के चलते शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में अपने काम करवाने पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वीरवार को पुराने कोर्ट कांप्लेक्स पहुंचे बालूगंज के रमन कुमार को अपने पिता मृत्यु पंजीकरण का प्रमाणपत्र लेना था। इस प्रमाणपत्र को पिता के दफ्तर में देना था लेकिन पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में बिजली की व्यवस्था न होने से स्वास्थ्य शाखा ने प्रमाणपत्र जारी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
रमन कुमार ने बताया कि बीते दिनों से जारी छुट्टियों ने पहले परेशान किया, अब बिजली न होने से काम बंद पड़ा है। रमन कुमार ने इस मामले की शिकायत उपमहापौर टिकेंद्र पंवर से भी की। आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि शुक्रवार को बिजली के मीटर लग जाएंगे। शिफ्टिंग के चलते लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन को खेद है।
फोन से भी कटा संपर्क
नगर निगम से शहरवासियों का फोन से भी संपर्क कट गया है। दफ्तर की शिफ्टिंग के चलते नगर निगम की बिल्डिंग से फोन कनेक्शन काट दिए हैं। पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में अभी तक फोन के नए कनेक्शन नहीं लगे हैं। नए और पुराने दफ्तरों में अफसर भी नहीं बैठ रहे। लैंड लाइन फोन पर संपर्क नहीं रहा है।
अफसरों के दर्शन भी दुर्लभ
नए और पुराने दोनों ठिकानों में नगर निगम में अधिकारी और कर्मी भी नहीं मिल रहे हैं। फरियाद लेकर आ रहे लोगों को एक हफ्ते बाद आने की सलाह दी जा रही है। नगर निगम दफ्तर और पुराने कोर्ट कांप्लेक्स में अफरातफरी का माहौल बना है।