फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no toilet facility in kangra schools.

बाल दिवस पर भी शर्मिंदगी झेलते रहे मासूम

Sat, 15 Nov 2014 01:58 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
no toilet facility in kangra schools.

देशभर के स्कूलों में भारत सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन (बाल दिवस) को भले ही स्वच्छता दिवस से जोड़कर मनाया जा रहा है, लेकिन ज्वालामुखी के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे शर्मिंदगी झेल रहे हैं।

विज्ञापन


इन केंद्रों में शौचालय ही नहीं हैं। बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे नौनिहाल खुले में ही शौच जाते देखे गए। स्वच्छता दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग लोगों को तो जागरूक करने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


लेकिन अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुआ है। नगर परिषद ज्वालामुखी के तहत आधा दर्जन के करीब आंगनबाड़ी केंद्र सामुदायिक भवनों में संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न के बराबर मिल रही हैं सुविधाएं

no toilet facility in kangra schools.

इन भवनों में अब तक बच्चों के लिए शौचालय निर्माण नहीं हो पाया है। नगर परिषद की ओर से ज्वालामुखी शहर के हर वार्ड में सामुदायिक भवन बनाए गए थे। इन पर लाखों खर्च किए गए थे। मौजूदा समय में सामुदायिक भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में सुविधाएं नाकाफी हैं।

शहरवासियों और समाजसेवी चरणदास सूद, प्रताप चौधरी, सतीश, मदन और रमेश आदि का कहना है कि शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की व्यवस्था विभाग को अनिवार्य करनी चाहिए। नौनिहालों को मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। यह देश के लिए शर्मिंदगी जैसा है। स्वच्छता मिशन भी तभी कामयाब होगा जब शैक्षणिक संस्थानों में शौचालय होंगे।

कुछ करने को तैयार नहीं महकमा

no toilet facility in kangra schools.

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी महेश दत्त का कहना है कि यह गंभीर विषय है। इसकी पूरी जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सामुदायिक भवनों में किन वजहों से आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं, इसका पता किया जाएगा।

वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तिलक राज आचार्य का कहना है कि कुछेक आंगनबाड़ी केंद्रों को संबंधित इलाकों के भवनों में चलाया जा रहा है। इनमें से कइयों में शौचालय नहीं हैं। यहां भी शौचालय सुविधा दिए जाने को लेकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पर एडीसी धर्मशाला के साथ बैठक के बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed