फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no pulses in himachal depot.

राशनकार्ड धारकों को जून में बड़ा झटका देगी सरकार

Fri, 22 May 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 May 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
no pulses in himachal depot.

जून में आधे राशनकार्ड धारक परिवारों को ही दालें मिल पाएंगी। उपभोक्ताओं को नई दालें देने के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने जो शॉर्ट टेंडर किए थे, उन्हें रद्द करने से यह समस्या हुई है। अभी नई दालों के लिए टेंडर में समय लगेगा।

विज्ञापन


ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में जो दालों का स्टॉक है, वही उपभोक्ताओं में बांटा जाएगा। निगम के पास इतना स्टॉक नहीं है कि सभी उपभोक्ताओं को दालें दे सके। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को तीन दालें दी जाती हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में उपभोक्ताओं को दाल चना, काबूली चना और माश की दाल दी जाती है। हिमाचल में उपभोक्ताओं को हर महीने दाल देने के लिए सरकार दाल चना 17 हजार क्विंटल, काबूली चना 14 हजार क्विंटल जबकि माश 7 हजार क्विंटल खरीदती है। लेकिन गोदामों में अब इतना स्टॉक नहीं है कि प्रदेश के 18 लाख परिवारों को यह दालें उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मई को साफ होगी स्थिति
प्रदेश सरकार का कहना है कि 28 मई तक स्थिति साफ होगी। सरकार दोबारा कंपनियों से टेंडर के लिए आवेदन मांगेगी। 28 मई तक प्रोसेस क्लीयर किया जाएगा। जिन कंपनियों का टेंडर निकलेगा, उसे जल्द सप्लाई देने को कहा जाएगा। इस प्रोसेस में करीब 15 से 20 दिन लगेंगे।


मंत्री और एमडी में गुफ्तगू

दालों के टेंडर रद्द होने पर वीरवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली और एमडी के बीच गुफ्तगू हुई। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने प्रोसेस तेज किए जाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली का कहना है कि शॉर्ट टेंडर रद्द किए गए हैं। रेट ठीक न मिलने के कारण इन्हें रद्द करना पड़ा। लोगों को जल्द नई दालें मिलें, इसके लिए सरकार तेजी से प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed