फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no money to hrtc pensioners

समय पर नहीं मिल रहे पैसे, पैंशनर परेशान

Sat, 20 Sep 2014 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Sep 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
no money to hrtc pensioners

परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। इसका कारण निगम के पेंशन ट्रस्ट में पैसा न होना है। आठ महीने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। अब पेंशनरों को एक महीने देरी से पेंशन दी जा रही है।

विज्ञापन


बड़ी बात ये है कि जो कर्मचारी एक साल पहले निगम से सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें अभी तक ग्रेच्यूटी, लीव इन कैशमेंट का लाभ नहीं दिया गया है। इनमें ढाई सौ ऐसे सेवानिवृत्ति कर्मचारी हैं, जिनके अभी कागजात ही तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


निगम कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने के लिए उनकी बेसिक पे से 10 फीसदी राशि को इस ट्रस्ट में डाला जाता है। 2003 से पहले परिवहन निगम में 8000 कर्मचारी होते थे। इनकी बेसिक पे से ये राशि काटी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब निगम से 4000 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब जो पेंशन ट्रस्ट में पैसा जा रहा है वह केवल 4000 कर्मचारियों के बेसिक पे से ही काटा जा रहा है। इससे ट्रस्ट में पैसा जमा नहीं हो रहा है। प्रबंधन का मानना है कि 2003 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारी का पीएफ काटा जा रहा है, ऐसे में उनकी तनख्वाह से राशि नहीं काटी जा सकती है।


एचआरटीसी की संयुक्त समन्वय समिति ने कई बार इस मामले को निगम प्रबंधन के समक्ष उठाया है लेकिन प्रबंधन की ओर से समिति को सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। तकनीकी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरकार इस पेंशन ट्रस्ट को अपने अधीन ले ताकि कर्मचारियों को पेंशन समय पर मिलती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed