{"_id":"84da820727936498482fb34922cdf47e","slug":"no-money-for-the-salary-of-health-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के रोगी कल्याण समितियों (आरकेएस) के खजाने खाली हो गए है। आरकेएस के तैनात प्रदेश के तकरीबन एक हजार कर्मियों के वेतन पर संकट छाया हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में इन कर्मियों को तीन से चार महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इससे उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। प्रदेश में आरकेएस के तहत 1200 स्वास्थ्य कर्मी तैनात है। इन कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन भुगतान की स्थिति खराब हो गई है। पहली बात यह है कि कभी भी इनका समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
कई महीनों से नहीं मिल रहा वेतन
दूसरा यह है कि कई जिलों और ब्लाकों में आरकेएस के तहत काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कई माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। आरकेएस अनुबंध कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से इस सिलसिले में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से वेतन भुगतान करने की मांग भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डा.आरके शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह ही आरकेएस के तहत काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सभी जिलों को बजट जारी कर दिया गया है। संभव है कि इस सप्ताह के आखिर तक उन्हें वेतन का भुगतान कर दिया जाए।