Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No funds for new projects in the city, yet the municipal corporation will take councillors on a trip to Puducherry and Kerala.

Shimla News: शहर में नए कार्यों के लिए पैसा नहीं, पार्षदों को पुडुचेरी-केरल की सैर करवाएगा निगम

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
No funds for new projects in the city, yet the municipal corporation will take councillors on a trip to Puducherry and Kerala.
खास खबर.
विज्ञापन

पार्षदों के दबाव में नगर निगम नए साल से पहले बना रहा टूर प्रोग्राम, पार्षदों को दिए तीन से चार शहरों के विकल्प
कई पार्षदों ने दौरे से किया किनारा, बोले-काम के लिए पैसा दे निगम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। खजाना खाली होने के कारण राजधानी में नए कार्यों पर ब्रेक लगाने वाला नगर निगम अब पार्षदों को सैर सपाटे पर भेजने जा रहा है। पार्षदों के दबाव में निगम प्रशासन पुडुचेरी, केरल और रामेश्वरम जैसे शहरों में एक्सपोजर विजिट की योजना तैयार कर रहा है।

इसके लिए सभी पार्षदों से किसी एक शहर पर सहमति देने के लिए कहा है। नए साल से पहले होने वाला यह दौरा करीब एक हफ्ते का हो सकता है। पिछले एक हफ्ते से कई पार्षद टाउनहॉल से लेकर नगर निगम आयुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। यह सभी निगम प्रशासन पर टूर के लिए दबाव डाल रहे थे। इनका कहना है कि इस साल नगर निगम ने किसी भी योजना के तहत पार्षदों का एक्सपोजर विजिट नहीं करवाया है। निगम प्रशासन का कहना है कि बजट की कमी के चलते फिलहाल एक्सपोजर विजिट के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि बाद में पार्षदों से किसी एक शहर में जाने के लिए सहमति देने को कहा गया। ज्यादातर पार्षदों ने पहले लक्षद्वीप जाने का दबाव डाला लेकिन निगम प्रशासन ने यह कहकर इसे टाल दिया कि अभी एयर टिकट काफी महंगे हैं। इससे निगम के खजाने पर काफी बोझ पड़ेगा। यदि लक्षद्वीप ही जाना है तो फरवरी मार्च तक का इंतजार करना होगा ताकि टिकट के दाम कम होने पर दौरे का खर्च कम हो सके। अब पार्षद केरल, रामेश्वरम, पुडुचेरी जाने के लिए दौरा प्लान कर रहे हैं। पार्षदों ने इस टूर की अवधि भी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन




कई पार्षदों का दौरे से किनारा
पार्षदों के इस दौरे पर सियासत भी शुरू हो गई है। कई पार्षदों ने फिलहाल इस दौरे पर न जाने का फैसला लिया है। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने निगम आयुक्त को दौरे पर न जाने को लेकर सूचना दे दी है। पार्षद का कहना है कि इस दौरे पर लाखों रुपये खर्च होंगे। इससे अच्छा है कि नगर निगम शहर में जनता के काम करवाए। कहा कि पिछले कई महीने से उनके वार्ड में नए कामों की फाइलें नगर निगम में अटकी पड़ी हैं। वहीं कुछ और पार्षद भी दौरे का पैसा अपने वार्ड में नए कामों के लिए देने की मांग कर सकते हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पार्षदों को एक्सपोजर विजिट करवाना भी जरूरी है। इससे कार्य कुशलता बढ़ती है। बजट में एक्सपोजर विजिट के लिए पैसों का प्रावधान किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निगम पर है 20 करोड़ से ज्यादा की देनदारी
खजाना खाली होने के कारण नगर निगम ने शहर में ज्यादातर नए कामों पर ब्रेक लगा रखी है। निगम कार्यालय में पार्षदों की 150 से ज्यादा कामों की फाइलें लंबित पड़ी हैं। इनके लिए बजट नहीं है। इसके अलावा निगम पर करीब 20 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है। यह पैसा ठेकेदारों का है जो काम पूरा करने के बाद अब बिल के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। करीब छह महीने से ठेकेदारों की बिल से जुड़ी फाइलें निगम की लेखा शाखा में लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article