फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No Entry in dental collage without corna test

डेंटल में कॉलेज में कोविड टेस्ट के बाद होगा उपचार

Sat, 15 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
No Entry in dental collage without corna test
शहर में कोरोना के मामले बढ़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

जुकाम-बुखार पीड़ितों पर लागू होंगे यह नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिमला में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को अब कोरोना का रैट टेस्ट करवाना जरूरी कर दिया है। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही मरीजों का उपचार अस्पताल में होगा। यह व्यवस्था ऐसे मरीजों पर लागू होगी जिनमें जुकाम और गला खराब के लक्षण होंगे। ऐसे मरीजों का टेस्ट के बाद अगर रिपोर्ट निगेटिव आएगी उस स्थिति में ही उपचार शुरू किया जाएगा।
डेंटल कॉलेज में रोजाना सैकड़ों की तादाद में मरीज दांतों का उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें बच्चे से लेकर बड़े मरीज तक शामिल होते हैं लेकिन इन दिनों देखा गया है कि कई मरीजों को जुकाम तथा गला खराब जैसे लक्षण हैं। ऐसे में वह इसके बारे में डॉक्टरों को नहीं बताते है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कुछ मरीजों में लक्षण नजर आने पर
विज्ञापन

जब उनके कोविड टेस्ट करवाए तो वह पॉजिटिव निकले। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह नई व्यवस्था लागू कर दी है।
चिकित्सकों को दिए
हैं निर्देश : डॉ. गुप्ता
डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने कहा कि चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के तुरंत टेस्ट करवाएं। इससे अस्पताल में संक्रमण फैलने से रुकेगा। अस्पताल का स्टाफ भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी मरीजों को दे प्राथमिकता
अब डेंटल कॉलेज के कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आने लगे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों को इमरजेंसी मरीजों के इलाज पर अधिक ध्यान देने की बात कही है। प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि जिन्हें जुकाम या बुखार है वह टेस्ट करवाकर ही अस्पताल आएं। इसके अलावा छोटी-मोटी बीमारी के लिए अस्पताल में न आएं। अस्पताल की ओपीडी में सामाजिक दूरी कायम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed