फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no entery to vehicle at DC office shimla.

पुलिस की सख्ती, डीसी ऑफिस नहीं जा सकेंगी गाड़ियां

Mon, 23 Nov 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Nov 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
no entery to vehicle at DC office shimla.

प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिमला पुलिस ने बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। रविवार को शिल्ली चौक से शिमला कल्ब की ओर जाने वाली गाड़ियों को रोका गया। रेलवे बोर्ड बिल्डिंग से सीटीओ वाली सड़क पर भी पुलिस की चौकसी रही। परमिट धारक अपने वाहनों को ले जाने पर डयूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ उलझते रहे।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की दुहाई देकर उन्हें मौके से वापिस जाने के निर्देश देती रही। जिन्होंने पुलिस के निर्देशों को नहीं माना, उन पर पुलस ने नियम के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद अफसरशाही में हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें भी अब सीटीओ तक जाने आने के लिए पैदल पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलेवे बिल्डिंग से लेकर सीटीओ चौक तक रोजाना अफसरों की गाड़ियों की आवाजाही रहती है। सचिवालय, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और शहर के वरिष्ठ नागरिकों की परमिट वाली गाड़ियां इसी सड़क  पर दौड़ती है। एचआरटीसी की टैक्सी भी इसी रोड पर चलती है। जो गर्भवती महिलाओं, अपंग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध की गई है। लेकिन सोमवार से इस टैक्सी पर भी रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी देगा सुविधा

अगर यह रूट पर चलती है तो इसका भी चालान काटा जाएगा। पुलिस प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेश मानने को बाध्य है। उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचने के लिए केवल एक मात्र विकल्प है। विंटर फिल्ड से वाया कमांड होते हुए आप डीसी आफिस तक पहुंच पाऐंगे लेकिन यह सिंगल रोड है यहां पैदल चलने वालों की आवाजाही बहुत अधिक रहती है।

इस तंग सड़क पर दो छोटी गाड़ियों का एक साथ क्रास होना तक मुश्किल होता है। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद पुलिस के लिए इस सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि कोर्ट के इस फैसले से शहर के बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को जरूर राहत मिलेगी।

इस बारे में पथ परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक देवासेन नेगी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, विकलागों के लिए चलाई जा रही ही एचआरटीसी की टैक्सियां चलती रहेगी। क्योंकि न्यायालय ने इस श्रेणी के लोगों के लिए विशेष छूट दी है।


आदेशों के मुताबिक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक- एसपी
एसपी डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि अदालत के आदेशानुसार शिमला कल्ब से लिफ्ट और रेलवे बोर्ड बिल्डिंग से सीटीओ तक की सड़क पर कोई भी गाड़ी नहीं चलेगी। केवल आपातकालीन स्थिति में चलने वाली गाड़ियों को छूट होगी। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की सख्ती से अनुपालना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed