{"_id":"592c0dbf4f1c1bd657bdae5d","slug":"no-decision-on-overtime-allowance-in-hrtc-bod-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारी निराश, न ओवरटाइम मिला, न एरियर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारी निराश, न ओवरटाइम मिला, न एरियर दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 30 May 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति को परिवहन निगम की बीओडी से निराशा ही हाथ लगी। कर्मचारियों को न तो ओवरटाइम का पैसा दिया गया और न ही लंबित भत्ते जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन
रिटायर्ड अफसरों को हटाने पर भी बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री जीएस बाली से निराशा जताई है। अब मंत्री ने कर्मचारियों को धर्मशाला बुलाकर बैठक करने की बात कही है।
विज्ञापन
इधर, समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही समिति के पदाधिकारी बैठक करेंगे, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीओडी में सिर्फ दो ही फैसले हुए हैं।
विज्ञापन
एक एचआरटीसी में कंडक्टरों की भर्ती और दूसरा पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाने की पालिसी 5 से 4 साल की गई है। जबकि कर्मचारियों के लंबित मागों पर कोई चर्चा नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी निगम को घाटे से उबारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बावजूद, निगम प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है।