फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   No coronavirus case in himachal pradesh on Sunday after two years

राहत: दो साल बाद रविवार को कोरोना का एक भी मामला नहीं, 267 लोगों के लिए थे सैंपल

Mon, 11 Apr 2022 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Apr 2022 12:10 PM IST
सार

जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति के बाद अब बिलासपुर भी कोरोना मुक्त हो गया है। प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 68 रह गई है। यह भी राहत की बात है कि एक सप्ताह से हिमाचल में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
No coronavirus case in himachal pradesh on Sunday after two years
कोरोनावायरस- सांकेतिक - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो साल बाद पहली बार रविवार को कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। रविवार को 267 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। प्रदेश में पहली बार 19 मार्च, 2020 को एक महिला और एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति के बाद अब बिलासपुर भी कोरोना मुक्त हो गया है। प्रदेश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 68 रह गई है।

विज्ञापन


यह भी राहत की बात है कि एक सप्ताह से हिमाचल में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना मामलों में कमी आने से प्रदेश में रिकवरी रेट 99.5 फीसदी पहुंच गया है। मृत्युदर में भी कमी आई है।  स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल में कोरोना के मामलों में भारी कमी आई है। रविवार को कोरोना का एक भी मामला नहीं आया है। हालांकि, लोगों को अभी भी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


किस जिले में कितने एक्टिव मामले
बिलासपुर   00
चंबा          12
हमीरपुर     02
कांगड़ा     17
लाहौल     00
कुल्लू        00
किन्नौर     04
मंडी         10
शिमला     09
सिरमौर     01
सोलन     04
ऊना     09

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed