फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No chance of snowfall for Christmas in shimla

हिमाचल में होगा इस बार व्हाइट क्रिसमस या नहीं, पढ़ें मौसम रिपोर्ट

Wed, 20 Dec 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Dec 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
No chance of snowfall for Christmas in shimla

हिमाचल में इस बार व्हाइट क्रिसमस के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक 25 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अगले एक सप्ताह तक शिमला समेत पूरे सूबे में धूप खिली रहेगी।

विज्ञापन


इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी जैसे पर्यटक स्थलों पर क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर लाखों सैलानी पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


बीते साल क्रिसमस पर 25 दिसंबर को हिल्स क्वीन शिमला में 25 साल बाद बर्फबारी हुई थी। इससे पूर्व 1991 में व्हाइट क्रिसमस का नजारा रहा। लेकिन इस बार बर्फबारी की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी शिमला सहित पूरे सूबे में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

अधिकतम तापमान 
ऊना     27.8
शिमला     18.9
धर्मशाला     23.8
सोलन     24.6
चंबा     20.9 

दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर से शिमला ज्यादा गर्म

No chance of snowfall for Christmas in shimla

शिमला में सोमवार की रात को न्यूनतम पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिसंबर महीने में यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.2, दिल्ली का 9.6 और जयपुर का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और यहां माइनस में न्यूनतम पारा 
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। केलांग में न्यूनतम तापमान -9.7 डिग्री रिकार्ड हुआ।

कल्पा में 0.2, भुंतर में 1.0, मनाली में 1.4, सुंदरनगर में 2.5, चंबा में 3.5, बिलासपुर में 5.7, ऊना में 5.6 और धर्मशाला में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed