फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No ambulance to pregnant woman in Kihar Chamba Himachal Pradesh

पांच किमी पैदल चल अस्पताल पहुंची गर्भवती, रेफर करने पर नहीं मिली एंबुलेंस

Thu, 03 Jan 2019 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किहार (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किहार (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Jan 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
No ambulance to pregnant woman in Kihar Chamba Himachal Pradesh

सिविल अस्पताल किहार में अव्यवस्था के चलते एक गर्भवती की जान पर बन आई। मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का है। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती पहले सड़क के अभाव में पांच किलोमीटर पैदल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चेकअप करने पर उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


लेकिन रेफर होने पर भी उसे अस्पताल प्रशासन एंबुलेंस नहीं दे पाया। बताया गया कि अस्पताल के पास 108 एंबुलेंस की सुविधा ही नहीं है। ऐसे में परिजनों ने अपने स्तर पर निजी एंबुलेंस कर गर्भवती महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की व्यवस्था की। हालांकि बाद में सुंडला से आ रही एंबुलेंस रास्ते में मंजीर के पास मिली, जिससे महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन


टैक्सी से जाना पड़ता है मेडिकल कॉलेज
सिविल अस्पताल किहार में मरीजों की सहूलियत के लिए एक अदद एंबुलेंस तक का प्रावधान नहीं किया गया है। नतीजतन, छह पंचायतों से बीमारी की हालत में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व यहां से रेफर किए जाने वाले मरीजों को अपने पैसों से टैक्सी का किराया खर्च कर आगे अस्पतालों तक का सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में कई मरीज तो मेडिकल कॉलेज चंबा या फिर टांडा तक पहुंचने से पूर्व ही दम तक तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय-समय पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक अस्पताल प्रबंधन व सीएमओ चंबा से भी सिविल अस्पताल किहार को एंबुलेंस प्रदान करवाए जाने की मांग उठाते आ रहे हैं। लेकिन, अभी तक इस दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है।

इन क्षेत्रों के लिए लोग पहुंचते हैं इलाज के लिए

No ambulance to pregnant woman in Kihar Chamba Himachal Pradesh
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी

सिविल अस्पताल किहार में ग्राम पंचायत भांदल, सनूंह, किहार, किलोड़, सूरी और डांड के अधीन आने वाले गांवों से लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। मगर एंबुलेंस सुविधा के अभाव में मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ती है। बीएमओ किहार डॉ. मनोज ने बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। सीएमओ चंबा को भी लिखित में अवगत करवाया गया है।

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि जिले के मेडिकल कॉलेज से भी चिकित्सक जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जिले में चलने वाली अधिकांश एंबुलेंस खटारा हो चुकी हैं। इस वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। किहार में डॉक्टरों की भी कमी है। इसे सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed