{"_id":"626ff14edf378614f86f7ef1","slug":"nivedita-of-jogindernagar-became-a-nursing-lieutenant-in-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं जोगिंद्रनगर की निवेदिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं जोगिंद्रनगर की निवेदिता
Mon, 02 May 2022 08:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 May 2022 08:27 PM IST
सार
जोगिंद्रनगर के बृजमंडी वार्ड की निवेदिता भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं हैं। वह जम्मू स्थित उधमपुर कमांड के अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी। इनके पिता बसंत लाल भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं जोगिंद्रनगर की निवेदिता
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के बृजमंडी वार्ड की निवेदिता भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं हैं। वह जम्मू स्थित उधमपुर कमांड के अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी। इनके पिता बसंत लाल भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। माता वीना देवी मैन भरोला पंचायत की प्रधान हैं। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता उत्साहित हैं।
विज्ञापन
निवेदिता ने बताया कि उनका बचपन से ही सेना में सेवाएं देने का सपना रहा है। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा एसेंट स्कूल जोगिंद्रनगर में पूरी की। 2017 में मिलिट्री नर्सिंग सेवा में चयन के उपरांत भारतीय सेना के कमांड अस्पताल और कॉलेज, कोलकाता से चार साल की ट्रेनिंग के बाद 26 अप्रैल को उन्होंने कमीशन प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन लक्की ठाकुर ने निवेदिता को बधाई दी है।
विज्ञापन
नर्सिंग ऑफिसर बनीं बिलासपुर की शालू
उधर, बिलासपुर के गांव घमराड़ा की शालू शर्मा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में नर्सिंग ऑफिसर बनीं हैं। अब शालू बतौर नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं देंगी। शालू शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलधा से पूरी की है। इसके बाद नर्सिंग की पढ़ाई पीजीआईएमआर चंडीगढ़ से की। उन्होंने सफलता का श्रेय माता कौशल्या शर्मा, मामा नरेंद्र कुमार और गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन