फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nivedita model selected as best innovative reckongpeo kinnaur himachal pradesh

निवेदिता के मॉडल ने चमकाया नाम, चुना गया बेस्ट इनोवेटिव

Wed, 26 Dec 2018 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Nivedita model selected as best innovative reckongpeo kinnaur himachal pradesh

हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ की आठवीं कक्षा की छात्रा निवेदिता नेगी ने शिमला में जिला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया है। शिमला के फागली स्कूल में जिला स्तरीय इंस्पायर मानक 2018 के इनोवेटिव मॉडल प्रदर्शनी में किन्नौर जिले के 8 स्कूलों के 13 चुने हुए बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल का प्रदर्शन किया। मॉडल प्रदर्शनी में निवेदिता नेगी के मॉडल को बेस्ट इनोवेटिव चुना गया। इसका चयन राज्य स्तरीय के लिए हुआ है।

विज्ञापन


निवेदिता नेगी ने स्क्रिू बेस्ड एडवांस व्हील चेयर का निर्माण किया। अपंग लोगों की सहायता के लिए जहां ये व्हील चेयर का काम करेगी, वहीं बैसाखी बनकर ऐसे लोगों का सहारा बन पाएगी। स्क्रिू बेस्ड होने के कारण इस व्हील चेयर को समतल क्षेत्र में व्हील चेयर बनाया जा सकता है और सीढ़ियां आने पर इसे बैसाखी बनाया जा सकता है। नेगी का मॉडल आगामी 3 से 4 जनवरी को बिलासपुर जिला के शाहतलाई में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया जाएगा। जिला प्रभारी अनिल नेगी ने बताया कि निवेदिता के मॉडल का चयन हुआ है।

विज्ञापन

गुजरात में हुनर दिखाएगा चौपाल का द्रोण

Nivedita model selected as best innovative reckongpeo kinnaur himachal pradesh

नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल के छह वर्षीय द्रोण का चयन गुजरात में होने वाले कार्निवाल इवेंट के लिए हुआ है। द्रोण अब तक 25 छोटे बड़े मंचों पर प्रस्तुतियां दे चुके हैं। द्रोण ने हिमाचल उत्सव, किड्स टैलेंट शो,  विरंगा चैलेंज,  हुनरबाज सीजन सहित कई शो में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई है।

इसके अतिरिक्त द्रोण का बाल दिवस पर एफएम रेडियो में आरजे शालिनी के साथ साक्षात्कार भी हुआ है। द्रोण में शिमला के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed