फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur released academic calendar foro 2022-23

NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर का अकादमिक कैलेंडर जारी, परीक्षाएं 22 अगस्त से

Sat, 30 Jul 2022 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Jul 2022 11:37 AM IST
सार

एनआईटी के रजिस्ट्रार प्रो. विनोद कपूर ने कहा कि संस्थान ने स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष 2022-23 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
NIT Hamirpur released academic calendar foro 2022-23
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष 2022-23 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार संस्थान ने 22 अगस्त से एमटेक, एम-आर्किटेक्चर, एमएससी और एमबीए की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 8 अगस्त से 12 अगस्त तक निर्धारित शुल्क जमा करवाना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद 17 से 19 अगस्त तक संस्थान परिसर में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी और अपने-अपने विभाग में पंजीकरण करवाना पड़ेगा। 22 अगस्त से सभी विभागों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 17 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक मध्यवर्ती सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। 13 दिसंबर तक सभी शिक्षकों को कक्षाओं के साथ सिलेबस पूरा करवाना होगा। 
विज्ञापन


14 दिसंबर को कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की सूची सूचना पट्ट पर लगाई जाएगी। 14 से 16 दिसंबर तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं और 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक 2022 तक थ्योरी परीक्षाएं होंगी। छह जनवरी 2023 तक परीक्षार्थियों को ग्रेड प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी होगी और इसके बाद 17 जनवरी 2023 को परीक्षाओं के परिणाम घोषित होंगे। उधर, एनआईटी के रजिस्ट्रार प्रो. विनोद कपूर ने कहा कि संस्थान ने स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष 2022-23 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीए के लिए स्पॉट राउंड दो अगस्त को, पांच को जारी होगी मेरिट सूची
एनआईटी हमीरपुर ने एमबीए की खाली सीटों को भरने के लिए दो अगस्त को स्पॉट राउंड करवाने का फैसला लिया है। पांच अगस्त को चयन और मेरिट सूची जारी होगी और इसके बाद 10 अगस्त को सेमेस्टर शुल्क जमा करवाना होगा। एनआईटी हमीरपुर में एमबीए की कुल 40 सीटें सृजित हैं। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये, जबकि एससी और एसटी के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed