{"_id":"62bc4e74bd5b8a56ac7a3030","slug":"nit-hamirpur-pg-and-ug-classes-exams-apply-till-4-july-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर ने पूरक परीक्षाओं के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर ने पूरक परीक्षाओं के लिए मांगे आवेदन
Wed, 29 Jun 2022 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:38 PM IST
सार
एनआईटी हमीरपुर के कुलसचिव प्रो. योगेश गुप्ता ने कहा कि पूरक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के दौरान एफ-ग्रेड हासिल करने वाले विद्यार्थी 4 जुलाई तक पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये शुल्क भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
अलग-अलग पूरक परीक्षाओं के लिए एक ही आवेदन के बजाय अलग से आवेदन करना होगा और परीक्षा शुल्क भी अलग से जमा करवाना होगा। पूरक परीक्षा के लिए आवेदन फार्म के साथ परीक्षार्थी को सभी दस्तावेज साथ में संलग्न करने होंगे। परीक्षा समन्वयक के माध्यम से यह परीक्षा फार्म संस्थान की परीक्षा शाखा में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आधे अधूरे आवेदन रद्द होंगे और 4 जुलाई के बाद किसी भी सूरत में परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर ही आवेदन करना होगा। उधर, एनआईटी हमीरपुर के कुलसचिव प्रो. योगेश गुप्ता ने कहा कि पूरक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन