{"_id":"6720ce82d3911b03a30bca34","slug":"nine-officers-of-hpu-got-promotion-before-diwali-shimla-news-c-19-sml1001-432244-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू के नौ अधिकारियों को\nदिवाली से पहले मिली प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू के नौ अधिकारियों को दिवाली से पहले मिली प्रमोशन
विज्ञापन
तीन बने सहायक कुलसचिव, छह अनुभाग अधिकारी
विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में मिल चुकी है मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की बैठक से मंजूरी मिलने के बाद तीन अनुभाग अधिकारियों को पदोन्नत कर सहायक कुलसचिव बनाया गया है।
छह अधीक्षकों को भी विवि प्रशासन ने दिवाली के मौके पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। विवि के कुलसचिव डाॅ. वीरेंद्र शर्मा ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। अनुभाग अधिकारी से सहायक कुलसचिव बने अधिकारियों में सुरेश चंद गौतम बीए द्वितीय एग्जाम वन ब्रांच, राज कुमार शर्मा यूआईएलएस, सतीश कुमार एचपीयूबीएस से शामिल हैं। अधीक्षक ग्रेड टू से पदोन्नत कर अनुभाग अधिकारी बनाए अधिकारियों में जगदीश भर्ती शाखा, मोती लाल शारीरिक शिक्षा विभाग, ओम प्रकाश सीडीओई-इक्डोल, देवेंद्र कुमार इंटरनल ऑडिट सेक्शन, जसवीर पाल सीडीओई-इक्डोल और अशोक कुमार को निर्माण डिविजन से अधीक्षक ग्रेड टू से पदोन्नत कर अनुभाग अधिकारी बनाया है। कुलसचिव ने साफ किया है कि पदोन्नति के बाद पोस्टिंग आदेश आवश्यकता अनुसार अलग से जारी किए जाएंगे।
विवि के 21 से अधिक कर्मचारियों को अभी प्रमोशन का इंतजार
दिवाली के शुभ मौके पर इन नौ अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए जाने के बाद अब अधीक्षक से नीचे के स्तर के कर्मचारी अपनी पदोन्नति के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि विवि प्रशासन दिवाली पर उन्हें भी पदोन्नत करने के आदेश जारी करेगा। विवि में छह अधीक्षक ग्रेड टू बनने की राह देख रहे हैं वहीं करीब 15 एक्स कैडर अधीक्षक बनाए जाने हैं।