{"_id":"5b51d0724f1c1b1e308b5d58","slug":"nilash-deep-bist-won-silver-medal-in-international-baseball-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसबाल में हिमाचल का नाम चमका रहे किन्नौर के निलांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसबाल में हिमाचल का नाम चमका रहे किन्नौर के निलांश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
Updated Fri, 20 Jul 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
बेसबाल की अंडर-14 राष्ट्रीय बेसबाल टीम में किन्नौर के निलांश दीप बिष्ट नाम चमका रहे हैं। वे प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं जो नेशनल टीम के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बेसबाल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाकर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई और टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 24 से 29 जून 2018 तक जापान के ऑकिनावा में अंतरराष्ट्रीय अंडर-14 बेसबाल प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के निलांश प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी थे, जो टीम के 14 सदस्यों में शामिल रहे। इनका चयन दिसंबर 2017 में टीम के लिए हुआ था।
इसके बाद शिविर में भाग लिया। वर्तमान में निलांश डीएवी स्कूल नालागढ़ में नवीं कक्षा के छात्र हैं। पिता डॉ. सुनील बिष्ट और माता डॉ. सुरेश ईएसआई परवाणू में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन