फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Night patrolling is mandatory for police stations, arrangements will be checked through inspection.

Shimla News: थानों के लिए रात्रि गश्त अनिवार्य, निरीक्षण से जांचेंगे व्यवस्था

Fri, 17 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Night patrolling is mandatory for police stations, arrangements will be checked through inspection.
जिला पुलिस ने कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जारी किए निर्देश
विज्ञापन

दूसरे क्षेत्र का अधिकारी चेक करेगा, गश्त हो रही या नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में रोजाना रात्रि गश्त करना अनिवार्य किया है। यह गश्त हो रही है या नहीं, इसे चेक करने के लिए भी व्यवस्था तैयार की गई है।


इसमें दूसरे क्षेत्र के अधिकारी फील्ड में चेक करेंगे कि रात्रि गश्त की जा रही है या नहीं। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस नई व्यवस्था के बाद पुलिस के जवान देर रात तक शिमला शहर समेत अन्य इलाकों में गश्त कर रहे हैं। पुलिस की टीमें नियमित रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच भी कर रही है। देर रात तक सड़कों के किनारे गाड़ियों में बैठ रहे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इससे नशे के अड्डों पर भी लगाम लग रही है। लोगों का कहना है कि इसी तरह पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए और नशेड़ियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। जिला पुलिस के अनुसार दूसरे क्षेत्रों में जाकर रात्रि गश्त जांचने का जिम्मा पर्यवेक्षक अधिकारियों को दिया गया है। यह अधिकारी दूसरे थाना क्षेत्रों में जाकर नाकों, पुलिस थानों और गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह का कहना है कि रात्रि गश्त को सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article