{"_id":"6cffbc0da071415fd59cfe873e167bbe","slug":"night-bus-service-in-shimla-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में अब पूरी रात चलेंगी एचआरटीसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में अब पूरी रात चलेंगी एचआरटीसी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी प्रबंधन शहर के लोगों को आज बड़ी सौगात देने जा रहा है। राजधानी शिमला में पहली बार आज रात से शहर के लोकल रूटों पर नाइट बस सर्विस शुरू होगी। महानगरों की तर्ज पर पूरी रात शहर में तीन बसें चलेंगी, लेकिन खास बात यह होगी कि इन बसों में यात्रियों से नाइट चार्ज नहीं वसूला जाएगा। एचआरटीसी ने शहर में नाइट बसें सामान्य किराये पर चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
लोकल रूटों पर रात के समय आवाजाही के लिए अब शहर के लोग टैक्सी वालों के हाथों नहीं लूटेंगे। रात के समय हर एक घंटे के अंतराल पर शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए निगम की बसें उपलब्ध होंगी। एचआरटीसी ने नाइट बस सर्विस के माध्यम से पूरे शहर को कनेक्ट करने का प्रयास किया है। आईएसबीटी से सर्कुलर रोड, ढली और मैहली रूटों पर पूरी रात बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि पहले चरण में 15 दिन के ट्रायल पर बसें चलाई जाएंगी। नाइट बस सर्विस को अच्छा रिस्पांस मिला तो रूटों और बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। यदि रिस्पांस अच्छा नहीं मिला तो भी देर रात 12 बजे तक और सुबह 4 बजे से बसों का संचालन किया जाएगा। इससे शहर के लोगों और सैलानियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कहां पहुंची आपकी बस बताएगा टोल फ्री नंबर
नाइट बस सर्विस की लोकेशन जानना भी लोगों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। एचआरटीसी के टोल फ्री नंबर 12666 पर फोन कर लोग बस की लोकेशन का पता कर सकेंगे। बस आईएसबीटी से कितने बजे किस रूट पर रवाना हुई है इसकी पूरी जानकारी टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
आईजीएमसी गेट तक कनेक्टिविटी
सर्कुलर रोड पर चलने वाली एचआरटीसी की नाइट बस सर्विस इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के गेट तक कनेक्टिविटी देंगी। हर एक घंटे बाद आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड होते हुए नाइट बस आईजीएमसी गेट पर पहुंचेगी। एचआरटीसी की इस पहल से आईजीएमसी आने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रात के समय लोग टैक्सी वालों के हाथों लूटने से बचेंगे।
सामान्य होगा किराया : डा. बत्ता
नाइट बस सर्विस में यात्रियों से सामान्य किराया लिया जाएगा। बतौर नाइट सर्विस शहर में तीन बसें चलेंगी। बसें आईजीएमसी को भी कनेक्टिविटी देंगी।-डा. आरएन बत्ता, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी