{"_id":"639ca3e56dc5dd5680001e48","slug":"nidhi-dogra-won-two-gold-medals-in-the-state-level-yoga-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: निधि डोगरा ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: निधि डोगरा ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक
Fri, 16 Dec 2022 10:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:30 PM IST
सार
निधि डोगरा ने ट्रेडिशनल योगासन में और आर्टिस्टिक योगासन में यह गोल्ड मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता जिला शिमला के कालीबाड़ी हाल में हुई थी।
विज्ञापन
निधि डोगरा ने जीते दो स्वर्ण पदक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में निधि डोगरा ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। निधि डोगरा ने ट्रेडिशनल योगासन में और आर्टिस्टिक योगासन में यह गोल्ड मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता जिला शिमला के कालीबाड़ी हाल में हुई थी। अब निधि डोगरा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व महाराष्ट्र में करेंगी। इससे पहले जिला स्तर पर योगासन प्रतियोगिता डीएवी हमीरपुर में करवाई गई थी।
विज्ञापन
निधि डोगरा गांव खियूंद, चौरी की रहने वाली हैं। वर्तमान में सुपर मैग्नेट स्कूल हमीरपुर की छात्रा हैं। इससे पूर्व भी निधि डोगरा योगासनों के विभिन्न स्पर्धाओं में पदक प्राप्त कर चुकी हैं। निधि डोगरा के पिता कोच शशि कुमार ने उसे और अधिक कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन