फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NHPC Tunnal Leak at kullu.

एनएचपीसी की टनल लीक होने से कई गांवों में दहशत का माहौल

Sat, 15 Apr 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 15 Apr 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
NHPC Tunnal Leak at kullu.

एनएचपीसी की 800 मेगावाट की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो की टनल लीक होने से रैला पंचायत के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वीरवार रात्रि को करीब चार गांवों के सौ से अधिक परिवारों ने घरों से बाहर खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारी। रात भर ग्रामीणों ने पानी के बहाव को लेकर पहरा किया। हालांकि अभी तक परियोजना प्रबंधन की ओर टनल में पानी छोड़ना बंद नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


टेस्टिंग के दौरान परियोजना के पावर हाउस सिउंड को निकाली गई टनल लीक होने से रैला पंचायत भेबंल, शलाह, राइन तथा खडोहा गांवों को खतरा पैदा हो गया है। टनल में पानी छोड़ना बंद न किया गया तो लीकेज के चलते अन्य साथ लगते गांव भी खतरे की जद में आ सकते हैं। रैला पंचायत की प्रधान खीम दासी ने कहा कि टनल में लीकेज के कारण कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। खेत खलिहान भी नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


पानी पहाड़ में रिस रहा है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। धीरे-धीरे पानी के बहाव में बढ़ोतरी भी हो सकती है। जोकि गांवों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  इस संबंध में ग्रामीण रमेश धामी, राम सिंह, संजू ठाकुर, हीरा सिंह, फतेह राम, वार्ड सदस्य दलीप सिंह, दिले राम, रवि कुमार, पृथ्वी सिंह, एले राम, लीला धर कादशी राम, चंदे राम, कहन चंद, दिले राम, दलीप कुमार, कुर्मी राम, जय चंद, ढाले राम, खेवे राम, फते राम, केशव राम, हीरा सिंह, तारा चंद, अजय कुमार, यान सिंह, डाबे राम, गिरधारी लाल, निशा देवी और कुसम देवी का कहना है कि भूखे-प्यासे जागकर रात गुजारी है। बार-बार पानी को ही देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों-बुर्जुगों को भी घर से बाहर ही रात्रि गुजारनी पड़ी है। ग्रामीणों ने प्रशासन व परियोजना प्रबंधन से गुहार लगाई है कि मामले में त्वरित कार्रवाई अमल पर लाई जाए। इधर, डीसी युनूस ने कहा कि मामले में छानबीन कर उचित कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed