{"_id":"5814d9a34f1c1b994fbc5317","slug":"nhai-directions-to-remove-liquor-vends-from-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे कम करने को NHAI ने उठाया बड़ा कदम, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे कम करने को NHAI ने उठाया बड़ा कदम, निर्देश जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर शराब ठेकों को बंद किया जाएगा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने देशभर के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं। दुनिया भर में सबसे ज्यादा सड़क हादसे भारत में होने की वजह से उच्चतम न्यायालय ने कमेटी का गठन कर सड़क हादसों को कम करने के सुझाव मांगे थे।
विज्ञापन
कमेटी ने न्यायालय को सौंपी रिपोर्ट में राष्ट्रीय उच्च मार्गों में शराब की दुकानों को बंद करने की सिफारिश की है। इस पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण के चेयरमैन राघव चंद्रा ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
चंद्रा ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के माध्यम से अनुरोध किया है कि भविष्य में राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर शराब की दुकानों के लाइसेंस न दिए जाएं। गौरतलब है कि भारतवर्ष में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें औसतन डेढ़ लाख से ज्यादा लोग जान गंवाते हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उच्चतम न्यायालय ने एक कमेटी का गठन किया था जिसने अपनी रिपोर्ट में यह सुझाव दिया था कि उच्च मार्गों से सभी शराब की दुकानें हटा दी जाएं।
विज्ञापन