{"_id":"61f02b2c2869a026247e4483","slug":"nh-shimla-rampur-through-shimla-city-news-sml3977270157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुफरी और नारकंडा में एनएच 05 बहाल बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुफरी और नारकंडा में एनएच 05 बहाल बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-रामपुर एनएच
बहाल, बस सेवा शुरू
रोहड़ू के लिए खड़ापत्थर होते हुए रवाना हुईं बसें
चौपाल सड़क चार दिन बाद भी बहाल नहीं
एचआरटीसी के 143 रूट हुए फेल, 27 बसें फंसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के तीन दिन बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-05 शिमला-रामपुर कुफरी और नारकंडा होते हुए बसों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया। एचआरटीसी के रोहड़ू और तारादेवी डिपो की बसें कुफरी होते हुए रवाना कीं।
निजी बस ऑपरेटरों ने रामपुर, रिकांगपिओ और शिमला के बीच वाया नारकंडा बसें चलाई गईं। आज से एचआरटीसी की बस सेवा भी वाया नारकंडा शुरू होने की उम्मीद है। शिमला से रोहड़ू के लिए वाया खड़ापत्थर भी मंगलवार से बस सेवा शुरू हो गई। हालांकि चार दिन बाद भी शिमला-चौपाल रूट पर बस सेवा शुरू नहीं हो सकीं। दोपहर बाद हुई हल्की बर्फबारी के कारण बसों का संचालन देर शाम तक प्रभावित रहा। मंगलवार को एचआरटीसी के करीब 143 रूट फेल हुए। निगम की 27 बसें अभी भी विभिन्न रूटों पर फंसी हुई है। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक दलजीत सिंह ने बताया कि जिन सड़कों की स्थिति ठीक है उनपर बस सेवा शुरू कर दी है।
देरी से चली निजी बसें, निगम ने संभाला मोर्चा
शहर में मंगलवार सुबह निजी बसों का संचालन देरी से शुरू हुआ। अधिकतर रूटों पर निजी बसें नौ बजे के बाद चलीं हालांकि एचआरटीसी बसों ने सुबह सात बजे से ही मोर्चा संभाल लिया था। सर्कुलर रोड के अलावा ओल्ड बस स्टैंड आईएसबीटी, खलीनी आईएसबीटी रूट पर सुबह के समय एचआरटीसी बसें ही पहले संचालित हुईं।