{"_id":"5762cc3c4f1c1be53811bf55","slug":"nh-5-closed-at-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बढ़ने से किन्नौर के उरनी ढांक के पास एनएच-5 फिर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बढ़ने से किन्नौर के उरनी ढांक के पास एनएच-5 फिर ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, टापरी (किन्नौर)
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के किन्नौर जिले के उरनी ढांक के पास वीरवार को एनएच-5 एक बार फिर ठप हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के किन्नौर जिले के उरनी ढांक के पास वीरवार को एनएच-5 एक बार फिर ठप हो गया है। बीते रविवार को पावर प्रोजेक्ट से पानी छोड़ने की वजह से मुख्य मार्ग का 100 मीटर हिस्सा पानी में डूब गया था।
विज्ञापन
इस बार भी वीरवार सुबह प्रोजेक्ट से पानी छोड़ने की वजह से सड़क का 100 मीटर हिस्सा पानी में डूब गया है। सभी वाहनों को टापरी, चगांव वाया उरनी चौलिंग से भेजा जा रहा है। सड़क बंद होने से लोगों को 20 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसडीओ एनएच प्राधिकरण आरके राजगौड़ ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से मुख्य मार्ग पानी में डूब गया था। अब जलस्तर कम हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने में जेसीबी के साथ कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्द ही मुख्य मार्ग से यातायात बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल के पास बनी झील के आसपास से मलबा हटा दिया है।
विज्ञापन