फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Newly elected MP from mandi loksabha seat Pratibha Singh took oath in English

अंग्रेजी में ली नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा ने पद और गोपनीयता की शपथ

Mon, 29 Nov 2021 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Nov 2021 08:08 PM IST
सार

मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने सोमवार को संसद में अंग्रेजी में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस बार करीब सात साल बाद प्रतिभा सिंह दोबारा चुनावी अखाड़े में उतरी थीं और दो नवंबर को घोषित उपचुनाव नतीजों में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Newly elected MP from mandi loksabha seat Pratibha Singh took oath in English
pratibha singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को संसद में अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह को लेकर मंडी में कांग्रेसियों में उत्सुकता दिखी। गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में समर्थकों ने शपथ समारोह का लाइव देखा और एक-दूसरे को बधाई दी। शपथ समारोह के दौरान उनके पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्य भी मौजूद रहे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी सांसद प्रतिभा सिंह तीसरी बार मंडी की सांसद बनी हैं। वह 1998 में सक्रिय राजनीति में आई थीं। पहला चुनाव मंडी संसदीय क्षेत्र से लड़ा था। भाजपा के महेश्वर सिंह ने उन्हें करीब सवा लाख मतों से हराया था। महेश्वर सिंह उनके समधी हैं। साल 1998 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी थी। सरकार 13 माह ही चल पाई थी। 1999 में लोकसभा का दोबारा चुनाव हुआ था। प्रतिभा सिंह ने यह चुनाव नहीं लड़ा था।

विज्ञापन


2004 के आम लोकसभा चुनाव में उन्होंने दूसरी बार अपनी किस्मत आजमाई थी। समधी महेश्वर सिंह से 1998 की हार का बदला लेकर वह पहली बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव उनके पति पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने लड़ा था। साल 2012 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वीरभद्र सिंह ने लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया था। वर्ष 2013 में उपचुनाव हुआ तो प्रतिभा तीसरी बार मैदान में उतरीं। वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को करीब 1.39 लाख मतों से शिकस्त देकर दूसरी बार संसद सदस्य निर्वाचित हुई थीं। साल भर बाद वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव हुआ था। भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने उन्हें 39 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। प्रदेश में उस समय कांग्रेस सरकार थी। इस बार करीब सात साल बाद प्रतिभा सिंह दोबारा चुनावी अखाड़े में उतरी थीं और दो नवंबर को घोषित उपचुनाव नतीजों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


केंद्रीय नेताओं से मिले प्रतिभा और विक्रमादित्य 
 मंडी संसदीय क्षेत्र की नव निर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, महासचिव मुकुल वासनिक और जीतेंद्र सिंह से मिले। पार्टी सूत्रों के अनुसार सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह शपथ ग्रहण करने के बाद पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मिले और उनसे प्रदेश में मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की गई। पार्टी को लेकर भी दोनों नेताओं से फीडबैक लिया गया। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान की गतिविधियों को लेकर केंद्रीय नेताओं ने जानकारी जुटाई। बताते हैं कि सांसद प्रतिभा सिंह अभी दिल्ली में ही रहेंगी, जबकि विधायक विक्रमादित्य शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed