फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   newly appointed governor of himachal pradesh acharya devvrat statement.

'मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैं राज्यपाल बन गया'

Mon, 10 Aug 2015 11:56 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
newly appointed governor of himachal pradesh acharya devvrat statement.

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उनको हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। सरकार ने उनको किसी प्रकार की पहले सूचना नहीं दी थी। उनको आठ अगस्त को फोन पर किसी व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाने की सूचना दी, लेकिन उनको विश्वास नहीं हुआ।

विज्ञापन


वे दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाते समय घरौंडा के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। देवव्रत ने कहा कि कुछ देर के बाद दूसरा फोन आया फिर तीसरा और चौथा। इस तरह फोन आते गए। मुझे यह सब मजाक सा लगा। फोन आने के बाद भी दिल ने गवाही नहीं दी कि उनको हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
विज्ञापन


जब फोन करने वाले से मैंने कहा कि क्यों मजाक कर रहे हैं भाई तो उन्होंने कहा कि मजाक नहीं कर रहे महामहिम जी आप टीवी चलाकर देखो। टीवी चलाकर देखा तो पर उनको हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाने की टीवी पर पट्टी चल रही थी। उन्होंने बताया कि टीवी पर पट्टी देखने के बाद भी उनको विश्वास नहीं हुआ। आखिरकार शाम को एक जिम्मेदार व्यक्ति का मोबाइल पर फोन आया और उन्होंने उन्हें हिमाचल प्रदेश का महामहिम बनाने की सूचना दी गई। तब जाकर संतुष्टी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य डॉ. देवव्रत का जोरदार स्वागत

newly appointed governor of himachal pradesh acharya devvrat statement.

हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाने की घोषणा के बाद डॉ. आचार्य देवव्रत शुक्रवार को अनाज मंडी में स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंचे। जहां पर उनका सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में राज्यपाल डॉ. आचार्य देवव्रत ने कहा कि गऊ माताओं की सुरक्षा के लिए केंद्र की सरकार काफी गंभीर है और जल्दी ही गऊओं की हत्या पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।

इसी के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का प्रचार किया जाएगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत सोमवार को दिल्ली से कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घरौंडा का दौरा भी किया। घरौंडा पहुंचने पर हलका विधायक हरविंद्र कल्याण, तरावड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, शहर की सामाजिक संस्था आर्य समाज, आर्य वीर दल, शिव शक्ति मंडल, भाजपा मंडल, गऊशाला समिति, युवा बोलेगा व अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्था के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

हिमाचल ही नहीं पूरे देश के अच्छे दिन आए

newly appointed governor of himachal pradesh acharya devvrat statement.

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत दो दिन के दिल्ली प्रवास के पश्चात सोमवार की शाम कुरुक्षेत्र गुरुकुल में पहुंच गए हैं। वे मंगलवार को सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वहीं, उनकी सुरक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीमें भी कुरुक्षेत्र में पहुंच गई हैं। देर शाम काफी संख्या में लोग डॉ. देवव्रत को बधाई देने पहुंचे।

डॉ. देवव्रत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करने के लिए गए थे। सभी शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई है। इस दौरान कोई राजनीतिक विचार-विमर्श नहीं हुआ है। यह मुलाकात महज औपचारिक थी। दिन तो सभी के अच्छे आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश ही नहीं, हरियाणा समेत पूरे देश के दिन अच्छे आ चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश से सुरक्षाकर्मी पहुंचे-
नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत की सुरक्षा के लिए सोमवार की शाम को हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा कंपनी पहुंच गई है। उनकी सुरक्षा के लिए 65 पुलिस कर्मियों की टीम पहुंची हैं। इसके अलावा राज्यपाल के वाहनों का काफिला भी पहुंच गया है। सुरक्षा कर्मियों की टीमें फिलहाल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में रुकी हुई हैं। जवान मंगलवार को सुबह गुरुकुल में पहुंचेंगे और उसके बाद राज्यपाल को साथ लेकर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राजभवन के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed