झाड़ियों में फेंकी मिली ये नवजात, हालत देख दंग रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के पास अचानक बच्ची की रोने की आवाज सुनकर लोगों का जमावड़ा लग गया। काफी खोजबीन के बाद एक बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली। यह मामला हिमाचल के कांगड़ा का है।
यहां नूरपुर के तलाड़ा क्षेत्र में नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। साथ रास्ते से गुजरते लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना पंचायत प्रधान उषा पठानिया को दी। प्रधान उषा पठानिया अपने पति के साथ मौके पर पहुंची और बच्ची को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
बच्ची स्वस्थ है। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार सुबह करीब सात बजे रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने झाड़ियों में बच्ची की रोने की आवाज सुनी।
घरवालों का नहीं चला पता, अस्पताल में स्वस्थ है बच्ची
इस पर सभी चौंक गए। देखा तो नवजात बच्ची पड़ी थी। इस पर प्रधान को सूचित किया। डीएसपी महिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि नवजात बच्ची इस समय अस्पताल में स्वस्थ है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर नवजात के घरवालों की तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उसके घरवाले नहीं मिले तो उक्त मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार की जाएगी।