{"_id":"664b4d4eed82c1f40502ade7","slug":"new-software-failed-maps-of-buildings-are-not-being-passed-shimla-news-c-19-sml1001-353202-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नया साॅफ्टवेयर हांफा, पास \nनहीं हो रहे भवनों के नक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नया साॅफ्टवेयर हांफा, पास नहीं हो रहे भवनों के नक्शे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवेदन करने में आ रही है परेशानी
निजी आर्किटेक्ट पास नहीं कर पा रहे नक्शे
टीसीपी ने जारी किए निर्देश, अब पुराने साॅफ्टवेयर से कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भवनों के नक्शे पास करने के लिए बनाया टीसीपी का नया ऑनलाइन साॅफ्टवेयर हांफ गया है। राजधानी में इस सॉफ्टवेयर से नक्शे पास नहीं हो रहे।
शहर के लोग नक्शे पास करने के लिए चक्कर काट रहे हैं। वहीं प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी इस बारे में शिकायतें मिल रही हैं। नई व्यवस्था के तहत निजी आर्किटेक्ट को भी नक्शे पास करने की शक्तियां दी गई हैं, लेकिन यह नक्शे पास नहीं कर पा रहे हैं। हालत यह है कि शिमला शहर में दो माह से एक भी भवन का नक्शा पास नहीं हुआ है। नगर निगम के अनुसार निजी आर्किटेक्ट सॉफ्टवेयर में परेशानी बता रहे हैं। इस बारे में टीसीपी को भी अवगत करवाया जा चुका है। टीसीपी ने नए साॅफ्टवेयर में आ रही परेशानी को देखते हुए पुराने पोर्टल से भी आवेदन करने की छूट दे दी है।
विभाग ने इस बारे में 18 मई को अधिसूचना जारी की है। इसमें नए साॅफ्टवेयर के साथ अब पुराने पोर्टल से भी नक्शे के आवेदन करने को कहा है। हालांकि, शिमला शहर के लिए इसमें भी राहत नहीं है। निगम के अनुसार यहां नए डेवलपमेंट प्लान के अनुसार अब भवनों के नक्शे पास होने हैं। पुराने सिस्टम में यह सुविधा नहीं है। ऐसे में शहर के लोगों को अभी भवनों के नक्शे पास करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
शहरी विकास विभाग ने बुलाई बैठक
नए सॉफ्टवेयर में आ रही परेशानियों को देखते हुए सोमवार को शहरी विकास विभाग में बैठक भी बुलाई गई। इसमें सॉफ्टवेयर को लेकर आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई। टीसीपी विभाग दावा कर रहा है कि नए सॉफ्टवेयर में कोई परेशानी नहीं है। टीसीपी क्षेत्र के तहत आने वाले लोग भवनों के नक्शे पास करवा रहे हैं। हालांकि नगर निगम शिमला का कहना है कि शहर में अभी तक इस सिस्टम से नक्शे पास नहीं हो रहे हैं।