{"_id":"57b002fa4f1c1be5446eace6","slug":"new-rules-for-vehicle-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
रविंद्र कुमार/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वाहन का पंजीकरण करवाने के लिए मालिक को वाहन के साथ फोटो खिंचवाना होगा। नए नियमों के मुताबिक अब मालिक की फोटो के बिना वाहन का पंजीकरण नहीं होगा। हालांकि इससे पहले नए वाहन की रजिस्ट्रेशन बिल के आधार पर होती थी। इसके चलते वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर संशय बना रहता था।
विज्ञापन
लेकिन अब सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर नए नियम लागू किए गए हैं। वाहन के पंजीकरण में पारदर्शिता लाने के लिए एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह ने आरएलए शाखा को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। वाहनों का पंजीकरण करवाते समय अब वाहन मालिकों को वाहन का पंजीकरण करवाने के लिए अपनी एक तस्वीर भी कार्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
इसके बिना आरएलए शाखा में वाहन का पंजीकरण नहीं होगा। यदि कोई व्यक्ति इसके बाद अपना वाहन किसी अन्य व्यक्ति को बेचता है तो उस समय भी वाहन के पुराने मालिक व नए मालिक की तस्वीर भी नए पंजीकरण के साथ जमा करवाना अनिवार्य होगा। नए नियमों के अनुसार वाहन मालिक व उसके द्वारा खरीदे गए वाहन की तस्वीर फाइल में लगी होनी चाहिए, जिससे वाहन मालिक की आसानी से पहचान हो सके।
विज्ञापन
वाहन चोरी की घटनाओं में भी इससे लाभ मिलेगा। साथ ही नए खरीदे वाहन पर बाकायदा अस्थाई नंबर भी अंकित होना चाहिए। निदेशक परिवहन विभाग के निदेशक सुनील चौधरी ने बताया कि समय-समय पर केंद्र सरकार की ओर से डायरेक्शन आती रहती है। ऐसे में कई जिलों में इसे लागू किया गया है। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी।