फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new rules for panchayat election in himachal.

पंचायत चुनाव के लिए नए नियम, इनपर लगा प्रतिबंध

Thu, 10 Dec 2015 10:18 AM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
new rules for panchayat election in himachal.

हिमाचल में इस बार पंचायत चुनाव में नियम कड़े होंगे। चुनावों में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पंचायत चुनावों में चलने वाले प्रचार अभियान के लिए इस्तेमाल होने वाले झंडे, होर्डिंग, बैनर या पोस्टर चुनाव नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर उम्मीदवारों का हटाने होंगे। चुनाव में प्लास्टिक की चुनाव सामग्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश निर्वाचन आयोग न पंचायत चुनावों के लिए लंबी गाइडलाइन जारी की है। नगर पालिकाओं और पंचायतों की निर्वाचन संबंधी आदर्श आचार संहिता नाम से प्रकाशित बुकलेट में आदर्श आचार संहिता के दायरे में आने वाले समस्त नियमों का जिक्र किया गया है। कर्मचारियों, अधिकारियों, नेताओं और उम्मीदवारों के लिए इस गाइडलाइन में हिदायतें भी दी गई हैं।
विज्ञापन

इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

new rules for panchayat election in himachal.

गाइडलाइन के अनुसार प्रचार अभियान के दौरान उम्मीदवार की ओर से प्रचार के लिए इस्तेमाल किए गए झंडे, बैनर आदि को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक सप्ताह के अंदर नष्ट करना होगा। इसके अलावा प्रचार में प्लास्टिक की सामग्री का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। जबकि, कोई भी उम्मीदवार चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत किए गए प्राधिकारी की अनुमति के बिना लाउड स्पीकर का इस्तेमाल नहीं करेगा।

लाउड स्पीकर का इस्तेमाल सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक ही किया जा सकेगा। स्कूल, कॉलेज तथा अस्पतालों के नजदीक इस तरह के लाउड स्पीकरों का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

सभी को करना होगा पालन : मानसी
चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया या आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने कहा है कि पंचायत चुनावों चलते आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी को इसका पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed