गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, महंगा हुआ सिलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में रसोई गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। नवंबर महीने में घरेलू सिलेंडर 29 और कॉमर्शियल सिलेंडर 23 रुपये महंगा हुआ है। नवंबर में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर 596.50 रुपये में मिलेगा। शिमला में उपभोक्ताओं को पचास रुपये ढुलाई के अतिरिक्त देने पड़ेंगे। कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1164 रुपये तय हुआ है।
शिमला में 90 रुपये ढुलाई जोड़ कर सिलेंडर 1254 रुपये में मिलेगा। पहल योजना से जुड़ चुके घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को करीब 170 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार लौटाएगी, जबकि योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि नहीं लौटाई जाएगी। इन उपभोक्ताओं को पांच रुपये वैट भी अतिरिक्त चुकाना होगा। बीते कई महीनों बाद रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं।
एक लाख उपभोक्ताओं की सब्सिडी भी बंद
उधर, प्रदेश के करीब एक लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद है। पहल योजना से नहीं जुड़ने पर इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की पूरी कीमत चुकानी पड़ रही है। योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को गैस कंपनियां हर माह सब्सिडी की राशि बैंक खाते में लौटाती है।
योजना से लिंकेज नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अन्य उपभोक्ताओं के मुकाबले वैट की राशि भी अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। प्रदेश में 14 लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं। गैस कंपनियों का कहना है कि सात प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अभी तक लिंकेज नहीं करवाई है। इसके चलते इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं दी जा रही है।