फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Principal Education Secretary will be appointed by Himachal Pradesh government

हिमाचल: चुनावी साल में पांचवीं बार प्रधान सचिव शिक्षा को बदलने की तैयारी

Sat, 06 Aug 2022 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Aug 2022 01:33 PM IST
सार

कार्मिक विभाग ने चुनावों के दृष्टिगत मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से प्रधान सचिव शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार वापस लेने के लिए फाइल चुनाव आयोग को दिल्ली भेज दी है।

विज्ञापन
New Principal Education Secretary will be appointed by Himachal Pradesh government
डॉ. रजनीश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल के दौरान सबसे अधिक कर्मचारियों वाले शिक्षा विभाग में पांचवीं बार प्रधान सचिव शिक्षा को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्मिक विभाग ने चुनावों के दृष्टिगत मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से प्रधान सचिव शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार वापस लेने के लिए फाइल चुनाव आयोग को दिल्ली भेज दी है। 31 दिसंबर 2021 को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की जगह प्रधान सचिव डॉ. रजनीश को शिक्षा विभाग की कमान देने के बाद महकमे में चार बार प्रधान सचिव बदले जा चुके हैं।

विज्ञापन


एक जनवरी 2022 को डॉ. रजनीश को प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त किया गया था। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मनीष गर्ग को 26 मई 2022 को प्रधान सचिव शिक्षा डॉ. रजनीश से महकमा वापस लेकर नियुक्ति की गई। आठ जून 2022 को प्रदेश सरकार ने मनीष गर्ग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा विभाग गर्ग से वापस लेकर दोबारा डॉ. रजनीश को सौंपा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अतिरिक्त विभाग नहीं देने का हवाला देते हुए यह बदलाव किया। इसी बीच राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को शिक्षा महकमा का अतिरिक्त जिम्मा देने का प्रस्ताव भेजा। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलते ही कार्मिक विभाग ने डॉ. रजनीश से शिक्षा महकमा वापस लेकर दोबारा मनीष गर्ग को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास अधिक कार्य होने का हवाला देकर सरकार ने दोबारा चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गर्ग से शिक्षा विभाग वापस लेने के लिए अनुमति मांगी है। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलते ही जल्द ही शिक्षा विभाग को फिर नया प्रधान सचिव मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed