फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New parking constructed in shimla

शहर में बनेंगी पांच नई पार्किंग आजीविका भवन में फूड कोर्ट

Sat, 15 Jan 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
New parking constructed in shimla
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खर्च होंगे एक करोड़, 200 वाहनों हो सकेंगे खड़े
विज्ञापन

आजीविका भवन परिसर में बनेगा फूड कोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई वार्डों के लोगों को पार्किंग की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम इन वार्डों में नई पार्किंग बनाने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तीन महीने के भीतर इनका निर्माण कर दिया जाएगा। नगर निगम के अनुसार शहर के टूटीकंडी और जाखू वार्ड में दो-दो नई पार्किंग बनेंगी। इन वार्डों में अभी ज्यादातर लोग सड़क किनारे ही गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। नई पार्किंग बनने से लोगों को राहत मिलेगी। जाखू में अमर भवन और हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास दो नई पार्किंग बनाई जा रही है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी जाखू में स्टील पार्किंग बनेगी। इसी तरह मशोबरा वार्ड के लोअर ढली इलाके में भी स्टील पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन पांच पार्किंग के अलावा नगर निगम लिफ्ट के पास बन रहे आजीविका भवन के प्रवेशद्वार पर फूड कोर्ट भी बनाने जा रहा है। इस महीने इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के अनुसार मई तक इन सबका काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि शहरवासियों को पार्किंग की सुविधा देने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन से नई पार्किंग बना रहे हैं जिन वार्डों में जगह खाली है, वहां नई पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी लागत से बनेगी नई पार्किंग
वार्ड लागत
1. शिवमंदिर पांजड़ी, टुटीकंडी 14.89 लाख
2. देव लॉज, टुटीकंडी 21.67 लाख
3. अमर भवन, जाखू 40.46 लाख
4. हाउसिंग बोर्ड कालोनी जाखू 20.15 लाख
5. लोअर ढली, मशोबरा वार्ड 28.68 लाख
6. फूड कोर्ट, आजीविका भवन 35.86 लाख
ई-टॉयलेट फेल अब बनेंगे साधारण शौचालय
शिमला। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में ई शौचालय लगाने की योजना फेल हो गई है। नगर निगम ने शहर में एक दर्जन ई शौचालय लगाए थे। लेकिन यह बेकार साबित हो रहे हैं। ज्यादातर लोग इन्हें चलाना नहीं जानते। इसके अलावा इनसे सामान भी चोरी हो रहा है।

नगर निगम को कई जगह इनमें कर्मचारी तैनात करने पड़े हैं। ऐसे में अब फैसला लिया गया है कि इनकी जगह साधारण शौचालय बनाए जाएंगे। निगम ने कई वार्डों में सार्वजनिक शौचालय बनाने के टेंडर भी कर दिए हैं। इनमें लोअर बाजार, संजौली कॉलेज के पास बायपास सड़क पर शौचालय बनेंगे। टुटू में तीन शौचालय बनाए जाएंगे। यह शौचालय हार्डवेयर बिल्डिंग, विजयनगर और मंडी सड़क के पास बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed