{"_id":"2139c14be7e0cd70fd603ae8a243a016","slug":"new-parking-at-sanjauli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर संजौली को मिलेगा ये बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर संजौली को मिलेगा ये बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Nov 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के सबसे बड़े उपनगर संजौली में नए साल से वाहनों की पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी। 31 दिसंबर से नगर निगम संजौली में बनाई गई पांच मंजिला पार्किंगों को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
पार्किंग में 400 वाहनों को खड़े करने की सुविधा मिलेगी। सात मंजिला शापिंग कांप्लेक्स की पांच मंजिलें बनकर तैयार हो गई हैं। पीपीपी मोड के तहत 24.70 करोड़ की राशि से सात मंजिला कांप्लेक्स बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कॉप्लेक्स को बनाने वाला ठेकेदार ही पार्किंग को संचालित करेगा। लोगों को वाहन खड़े करने के लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि पार्किंग का निरीक्षण किया है। प्रयास रहेगा कि 31 दिसंबर तक पार्किंग को खोल दिया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पार्किंग में तब्दील हुई सड़कें
संजौली में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर नवबहार से संजौली और संजौली से आकलैंड टनल तक की सड़क पार्किंग में तब्दील हो गई है। उचित पार्किंग के अभाव में स्थानीय लोग सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े करने को विवश हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों से आए दिन चोरी होने के मामले भी सामने आते हैं।
निगम सदन में पार्षद ने उठाया मामला
अक्तूबर महीने की मासिक बैठक में इंजनघर वार्ड के पार्षद सुशांत कपरेट ने नगर निगम सदन में पार्किंग की समस्या को उठाया था। पार्षद ने पार्किंग को खोलने में बरती जा रही लापरवाही के लिए निगम अफसरों को जिम्मेवार ठहराया था।