{"_id":"6884d6f13e4a2438d70860f7","slug":"new-mri-machines-will-be-started-soon-in-igmc-chamiyana-shimla-news-c-19-sml1001-573847-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी, चमियाना में जल्द \nशुरू होंगी नई एमआरआई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी, चमियाना में जल्द शुरू होंगी नई एमआरआई मशीनें
विज्ञापन
मरीजों को लंबी तारीखों से मिलेगी राहत, अभी तीन-तीन माह बाद की मिल रही डेट
आईजीएमसी में सितंबर में शुरू होगी 3.0 टेस्ला मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में एमआरआई स्कैन की लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाप्त होने वाली है।
आईजीएमसी में नई 3.0 टेस्ला एमआरआई मशीन को स्थापित करने का काम अंतिम चरण में है। सितंबर अंत तक मशीन को शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अटल सुपर‑स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में बरसात के बाद नई मशीन को स्थापित करने का काम शुरू होगा। दोनों अस्पतालों में मशीनें लगने के बाद मरीजों को तीन महीने की प्रतीक्षा सूची से राहत मिलेगी।
अब तक आईजीएमसी में केवल 19 साल पुरानी एक ही एमआरआई मशीन है जिस पर हर महीने करीब 500 स्कैन होते हैं। मरीजों की अधिक संख्या के कारण एमआरआई की तीन-तीन महीने के बाद की डेट मिलती है। इसमें जिन मरीजों को तुरंत रिपोर्ट की आवश्यकता होती थी, उन्हें मजबूरी में निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था। निजी लैब में 3,500 से 6,000 रुपये तक एमआरआई का खर्च आता है। नई मशीनों के आने से यह आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा और सरकारी अस्पतालों में किफायती दरों पर स्कैन की सुविधा मिल पाएगी।
चमियाना सुपर‑स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नई मशीन की पूरी पेमेंट पहले ही कर दी है। यहां पहले से न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे छह सुपर‑स्पेशलिटी विभागों की ओपीडी तथा आईपीडी सेवाएं चल रही हैं। एमआरआई सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को आईजीएमसी नहीं आना पड़ेगा। इससे न केवल आईजीएमसी पर दबाव कम होगा बल्कि शहर के ट्रैफिक और मरीजों की यात्रा संबंधी परेशानियां भी घटेंगी। सरकार की योजना के तहत आईजीएमसी के काॅर्डियोलॉजी और सीटीवीएस विभाग को भी जल्द चमियाना अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे मरीजों को एक ही स्थान पर व्यापक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
मशीनों पर खर्च होंगे 207.5 करोड़
नई एमआरआई मशीनों की स्थापना का काम राज्य सरकार के 207.5 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य उन्नयन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इस परियोजना में आधुनिक मेडिकल उपकरणों की खरीद, अस्पतालों का आधुनिकीकरण और जांच सुविधाओं का विस्तार शामिल है। नई मशीनों से न केवल प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी बल्कि आपातकालीन मामलों में तुरंत निदान संभव होगा। इससे उपचार में देरी नहीं होगी और मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। ग्रामीण और मध्यम वर्गीय मरीजों के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होगी। सितंबर के बाद जब दोनों नई मशीनें शुरू हो जाएंगी तो सरकारी अस्पतालों में एमआरआई की क्षमता तीन गुना हो जाएगी और यह प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव लेकर आएगी।