फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new governor of himachal Kalyan singh.

शिमला में 27 जनवरी को पहुंचेंगे कल्याण सिंह

Sat, 17 Jan 2015 11:02 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
new governor of himachal Kalyan singh.

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त दायित्व संभाल लेंगे। वे 27 जनवरी शाम को शिमला पहुंचेंगे। राजभवन में उनके शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम है। मौजूदा राज्यपाल उर्मिला सिंह का कार्यकाल 24 जनवरी को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में उर्मिला सिंह ही 26 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगी। वह शनिवार शाम दिल्ली से वापस आ गई हैं। सूत्रों के अनुसार कल्याण सिंह के शपथ ग्रहण के लिए शनिवार को कार्यक्रम तय कर दिया गया है। 27 जनवरी को वह तीन बजे शिमला के जुब्बड़ हट्टी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उर्मिला के सामने अनुमति की चुनौती

new governor of himachal Kalyan singh.

इससे पहले मौजूदा राज्यपाल हिमाचल प्रदेश से विदा हो लेंगी। उनके जाने का भी कार्यक्रम तय हो चुका है। शुक्रवार शाम ही कल्याण सिंह को हिमाचल प्रदेश राज्यपाल का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। 26 जनवरी को राजस्थान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कल्याण सिंह हिस्सा लेंगे। इसी कारण वह इससे पहले नहीं आ पा रहे हैं।

राज्यपाल उर्मिला सिंह के सामने जाने से पहले प्रेम कुमार धूमल पर मुकदमा चलाने के लिए अनुमति देने की चुनौती है। सूत्रों का कहना है कि वह कानूनी राय लेने के बाद ही किसी प्रकार की कदम उठाएंगी। पांच साल के कार्यकाल में कभी भी वह विवादों में नहीं रहीं। ऐसे में उनके सामने धूमल पर फैसला करना एक बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed