फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New formula for catching theft!

अब नहीं बच पाएंगे बिजली चोर!

Sat, 09 Aug 2014 05:08 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
New formula for catching theft!

बिजली बोर्ड ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। ट्रांसफार्मरों को दी जाने वाली सप्लाई और घरों में लगे मीटरों में पहुंच रही सप्लाई पर बोर्ड के मुख्यालय कुमार हाउस से नजर रखी जा रही है। डिजिटल सिस्टम से बोर्ड के अधिकारी ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग सेंटर से इस पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों में मॉडम और सिम कार्ड लगाकर चेक रखा जा रहा है। मीटरों और ट्रांसफार्मर की रिडिंग में अंतर मिलने पर बिजली चोरी का पता लगेगा। केंद्र सरकार ने एक्सलरेटेड पावर डेवलपमेंट एंड रिफार्म्स प्रोग्राम (एपीडीआरपी) योजना के तहत फंडिंग की है। इसके तहत लोगों के बिजली मीटर रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायत दूर होने के साथ-साथ बिजली चोरी करने वालों पर भी गाज गिरेगी।
विज्ञापन


योजना के तहत शहरी क्षेत्र में हर ट्रांसफार्मर के पास एक मॉडम फिक्स किया गया है। इसमें एक सिम कार्ड लगाई गई है। इस सिम के माध्यम से कुमार हाउस स्थित रिकवरी सेंटर में बैठे बोर्ड के कर्मचारी या अधिकारी पता लगा सकेंगे कि ट्रांसफार्मर के पास कितनी बिजली आ रही है और लोगों के घरों में कितनी बिजली की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह 25 तारीख को आएगा डाटा

New formula for catching theft!

राजधानी स्थित बोर्ड के मुख्यालय कुमार हाउस में स्थापित डाटा सेंटर से हर माह 25 तारीख को डाटा बनकर आएगा। इस डाटा को आईटी शाखा जांचेगी। गलती मिलने पर संबंधित सब डिविजन को सूचना दी जाएगी।

बिजली बोर्ड शनिवार और सोमवार को एजी काॅलोनी और नाभा में नए ट्रांसफार्मर लगाएगा। शनिवार को बालूगंज सब डिविजन के तहत एजी कॉलोनी के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने के चलते लोअर फागली, एजी कालोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11:00 से 4:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed