{"_id":"59d4db644f1c1bae538b5c4d","slug":"new-flight-service-between-bhuntar-chandigarh-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दो शहरों के बीच शुरू हो रही नई हवाई सेवा, जेपी नड्डा दिखाएंगे हरीझंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन दो शहरों के बीच शुरू हो रही नई हवाई सेवा, जेपी नड्डा दिखाएंगे हरीझंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शहरों के बीच वीरवार से नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। सुबह 10 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
एयर इंडिया की नई हवाई सेवा भुंतर एयरपोर्ट से भुंतर-चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी। सुबह दस बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
भुंतर-चंडीगढ़ के बीच शुरू हो रही एयर इंडिया की 72 सीटर नई हवाई सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लेंगे। समारोह में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा, सदर विधायक महेश्वर सिंह, मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा से प्रदेश के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। उधर, विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने सेवा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा का आभार जताया।