फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Education PolicyL Syllabus will change in Himachal's polytechnical institutes, credit system will start

New Education Policy: हिमाचल के बहुतकनीकी संस्थानों में बदलेगा सिलेबस, शुरू होगा क्रेडिट सिस्टम

Thu, 02 Jun 2022 11:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jun 2022 11:34 AM IST
सार

बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नए सिलेबस के साथ पढ़ाई होगी। इस सिलेबस में इंटरनेट, आर्टिफिशियल और क्लाउड कंप्यूटिंग सहित वैकल्पिक विषयों को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा इन संस्थानों में सितंबर माह में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में क्रेडिट सिस्टम भी शुरू होगा।

विज्ञापन
New Education PolicyL Syllabus will change in Himachal's polytechnical institutes, credit system will start
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नए सिलेबस के साथ पढ़ाई होगी। इस सिलेबस में इंटरनेट, आर्टिफिशियल और क्लाउड कंप्यूटिंग सहित वैकल्पिक विषयों को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा इन संस्थानों में सितंबर माह में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में क्रेडिट सिस्टम भी शुरू होगा। नई शिक्षा नीति में तकनीकी शिक्षा में कई बदलाव हुए हैं। नए सत्र से तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नया सिलेबस एन-22 भी शुरू किया जाएगा। सिलेबस में मौजूदा समय की जरूरत के हिसाब नए कोर्सों को शुरू किया गया है।

विज्ञापन


क्रेडिट सिस्टम में एक साल के 40 क्रेडिट होंगे, जबकि तीन साल पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी को 120 क्रेडिट दिए जाएंगे। बहुतकनीकी संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी क्रेडिट के हिसाब से अपना-अपना कोर्स पूरा कर सकेंगे। एक वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट, दो वर्ष तक पढ़ाई करने पर डिप्लोमा और तीन वर्ष तक पढ़ाई पूरी करने पर उन्हें डिग्री मिल सकेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से निर्देशित योजनाएं अपनाई जाती हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में तकनीकी शिक्षा में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिसके चलते जहां क्रेडिट सिस्टम शुरू होगा, वहीं सिलेबस में भी बदलाव होगा।  - विवेक कुमार, निदेशक, तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2022-23 से बहुतकनीकी संस्थानों में निदेशालय के निदेशानुसार क्रेडिट सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। इस सिस्टम के शुरू होने से सूबे के उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जिन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। ऐसे विद्यार्थियों को अब क्रेडिट के हिसाब से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री मिल सकेगी। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed