फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New education policy will be implemented in Triple IT Una from this session

IIIT Una: हिमाचल के ट्रिपल आईटी ऊना में इसी सत्र से लागू की जाएगी नई शिक्षा नीति

Fri, 17 Jun 2022 11:16 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

ट्रिपल आईटी में इसी शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति (एनईपी) लागू की जाएगी। बीटेक के साथ एमटेक कोर्स में भी यह नीति लागू रहेगी। नई शिक्षा नीति में कई शर्तें भी रहेंगी।

विज्ञापन
New education policy will be implemented in Triple IT Una from this session
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) में इसी शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति (एनईपी) लागू की जाएगी। बीटेक के साथ एमटेक कोर्स में भी यह नीति लागू रहेगी। नई शिक्षा नीति में कई शर्तें भी रहेंगी। ट्रिपल आईटी ऊना में इस समय तीन बीटेक कोर्स और एक एमटेक कोर्स चलाए जा रहा है।  बीटेक कोर्स में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और आईटी कोर्स हैं। जबकि एमटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस उपलब्ध है। बीटेक चार साल का कोर्स है। नई शिक्षा नीति में बीटेक कोर्स का पहला वर्ष पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट मिलेगा।

विज्ञापन


जबकि दूसरा साल पूर्ण करने पर डिप्लोमा, तीसरा साल पूरा करने पर बीएस (बैचलर ऑफ साइंस) प्रदान किया जाएगा। चौथा वर्ष पूर्ण होने पर सामान्य की तरह बीटेक डिग्री मिलेगी। इसी तरह एमटेक दो साल के कोर्स में पहला साल पूर्ण करने पर डिप्लोमा और दूसरा साल पूरा करने पर सामान्य की तरह एमटेक की डिग्री मिलेगी। इस तरह कोई भी प्रशिक्षु बीटेक डिग्री में एक, दो और तीन साल पढ़ाई कर वर्ष के अनुसार प्रमाण पत्र हासिल कर पाएगा। जिस सेमेस्टर से पढ़ाई छोड़ी होगी, उससे अगले सेमेस्टर से ही पढ़ाई शुरू होगी। बीटेक कोर्स में अधिकतम छोड़ने और प्रवेश की अनुमति सामान्य के अलावा एक रहेगी। जबकि छोड़ने और प्रवेश के बीच की समयावधि दो साल हो सकती है।  संस्थान के निदेशक प्रो. एस. सेल्वकुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति को इसी शिक्षा सत्र से लागू किया जा रहा है।  संस्थान प्रशिक्षुओं की बेहतरी के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed