Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new courts will be opened in Himachal: Chief Justice Suryakant

हिमाचल में खुलेंगी नई अदालतें, मिलेगा त्वरित न्याय: सीजे

Mon, 14 Jan 2019 10:30 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
new courts will be opened in Himachal: Chief Justice Suryakant

प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि भारतीय संविधान की परिकल्पना के तहत सभी को सुलभ, सस्ता व त्वरित न्याय तभी संभव है, जब लोगों को घर-द्वार पर ही न्याय मिल सके। इस दृष्टि में उच्च न्यायालय एक संस्थान के रूप में काम कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस परिकल्पना को साकार करने के लिए हिमाचल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश में नई अदालतें खोली जाएंगी। इसके लिए सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। जस्टिस सूर्यकांत ने यह बात नालागढ़ में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय के शुभारंभ के दौरान कही। 
विज्ञापन


कहा कि उनके इस पद पर आसीन होने के उपरांत यह मुद्दा समक्ष आया कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के मुताबिक किलोमीटर की दूरी और पैदल चलने की दूरी में बहुत अंतर है। ऐसे में लोगों को अदालतों तक पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय ने एक संस्थान बनकर सरकार के समक्ष एडिशनल सेशन जज, फैमिली कोर्ट व सब डिवीजन स्तर के कोर्ट खोलने का प्रस्ताव रखा। उन्हें विश्वास है कि सरकार के सहयोग से आम आदमी को सुलभ सस्ता व घर द्वार पर न्याय दिलाने में सफलता मिलेगी।

Trending Videos

1182 मामले हैं लंबित 

new courts will be opened in Himachal: Chief Justice Suryakant

चीफ जस्टिस ने कहा कि नालागढ़ में 14 दिनों का अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय सर्किट कोर्ट चलता था। यहां 1184 मामले लंबित पड़े हैं, लेकिन अब यहां स्थायी न्यायालय खुल जाने से लोगों को आसानी व सुगमता के साथ न्याय मिलेगा। विचाराधीन मामलों की जल्द सुनवाई हो सकेगी। जिला सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा ने चीफ जस्टिस का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय के उद्घाटन करने के लिए आभार जताया।  

यह रहे मौजूद  
प्रदेश एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा, बार कौंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह, जिला सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश नालागढ़ बरिंद्र ठाकुर, एसीजेएम एवं वरिष्ठ न्यायाधीश नालागढ़ कपिल शर्मा, जेएमआईसी एवं कनिष्ठ न्यायाधीश जितेंद्र कुमार, जस्टिस विवेक ठाकुर, बार एसोसिएशन नालागढ़ के प्रधान दिनेश कौशल, जिलाधीश विनोद कुमार, सीईओ बीबीएनडीए केसी चमन, एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, एएसपी बद्दी एनके शर्मा, डीएसपी नालागढ़ चमन लाल, एसएचओ राजकुमार वर्मा सहित बार एसोसिएशन नालागढ़ के पदाधिकारी, सदस्य एवं अधिवक्ता व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed