फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new coronavirus positive cases reported in solan of himachal

सोलन में एक माह की बच्ची समेत 42 नए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Mon, 20 Jul 2020 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jul 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
new coronavirus positive cases reported in solan of himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

हिमाचल के जिला सोलन में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को एक साथ 26 मामले आने के बाद सोमवार को एक साथ 42 कोरोना संक्रमित के मामले आए हैं। एक सोलन, तीन धर्मपुर और 38 मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। संक्रमित आए सभी लोग संस्थागत और होम क्वारंटीन में थे। इन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने संक्रमितों को कोविड सेंटर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिला सोलन के सूर्या बिहार में बिहार से आया एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसे स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया था।

विज्ञापन


इसके अलावा धर्मपुर क्षेत्र में मेरठ से आए एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। इनमें एक माह और दस साल की बच्ची समेत उनका पिता शामिल है जबकि मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा नालागढ़ में वार्ड नंबर-7 और बद्दी के ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में कोरोना संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने से दो व्यक्ति पाजिटिव आए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार से पहुंचें 36 लोग जो क्वारंटीन थे, इनकी रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग कोविड सेंटर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


संक्रमितों को किया जा रहा शिफ्ट
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिला सोलन से भेजे गए सैंपलों में से 80 रिपोर्ट शेष थी, जिसमें से 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है और 37 लोगों रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। संक्रमितों को कोविड सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। इनमें सभी लोग क्वारंटीन और होम क्वारंटीन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed