{"_id":"63c439bc134b1c1a595191d0","slug":"new-contractor-will-issue-water-bills-in-the-city-from-february-shimla-news-sml433985085-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में अब नया ठेकेदार देगा पानी के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में अब नया ठेकेदार देगा पानी के बिल
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में पानी के बिल जारी करने का जिम्मा अब नए ठेकेदार को दिया जाएगा। पेयजल कंपनी ने इसके लिए हाल ही में टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें कुल सात आवेदन आए हैं। कंपनी का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही किसी ठेकेदार को बिल जारी करने का काम सौंपा जाएगा।
एक साल के लिए कंपनी फिर से बिल जारी करने का काम ठेकेदार को देने जा रही है। पिछले तीन साल से शिमला शहर में ठेकेदार ही शहरवासियों को पानी के बिल जारी कर रहा है। इसका कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नया टेंडर कॉल किया गया है। इसी महीने इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी। शिमला शहर में कुल 35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं।
कंपनी का दावा है कि अब शहर में सभी उपभोक्ताओं को पानी के मासिक बिल जारी किए जा रहे हैं। शहर में पहले नगर निगम पेयजल व्यवस्था देखता था। इसके बाद साल 2018 में शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड नाम की पेयजल कंपनी का गठन किया गया। कंपनी ने शहर में बिल जारी करने का काम ठेकेदार को दिया था। शुरुआत में बिल जारी करने को लेकर कई शिकायतें आईं। कई उपभोक्ताओं को गलत बिल जारी हुए। लेकिन बाद में व्यवस्था में सुधार आया। शिमला शहर में 24 घंटे पानी देने के प्रोजेक्ट का काम पूरा होने पर नई कंपनी बिल व्यवस्था का जिम्मा संभालेगी, तब तक बिल जारी करने का काम ठेकेदार के पास रहेगा।