फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new chief secretary name of himachal finalised

मुख्य सचिव का नाम तय, इस दिन हो सकती है घोषणा

Fri, 28 Sep 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
new chief secretary name of himachal finalised

मुख्य सचिव पद के लिए लंबे समय से चली आ रही जद्दोजहद लगभग खत्म हो चुकी है। सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक  में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नामोें का जो पैनल भेजा गया है, उनमें से एक नाम पर मुहर लगेगी, मगर सीएम ने अभी तक इस पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन


सिविल सर्विस बोर्ड ने नए मुख्य सचिव की तैनाती की फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी है। फाइल में बताया है कि कौन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यहां सेवाएं दे रहे हैं और कितने प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनकी पात्रता का जिक्र भी है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव विनीत चौधरी 29 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी दिन सरकार नए सीएस का एलान कर सकती है। सीनियॉरिटी में उपमा चौधरी काडर की वरिष्ठ अधिकारी हैं, मगर वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद अधिकारियों में वीसी फारका वरिष्ठतम हैं। चूंकि वर्तमान सरकार ने ही उनको पद से हटाया था, ऐसे में उनके सीएस बनने के आसार नहीं हैं। बीके अग्रवाल और उनके ही बैच के डा. श्रीकांत बाल्दी भी दावेदार हैं। दोनों ही जयराम सरकार के भरोसेमंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed