{"_id":"5ced3566bdec220726687eac","slug":"netaji-subhash-chandra-bose-s-azad-hind-fauj-soldier-gain-chand-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के सिपाही ज्ञान चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के सिपाही ज्ञान चंद
Tue, 28 May 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 May 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ में वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान चंद का निधन हो गया। मंगलवार को प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार पवन ठाकुर, थाना प्रभारी चंबा प्रशांत ठाकुर अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
ज्ञान चंद का जन्म पांच अक्तूबर 1926 को हुआ था। ज्ञान चंद शर्मा डीसी आफिस में भी नौकरी की थी। 92 वर्षीय ज्ञान चंद शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सोमवार सांय अपने पैतृक घर में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उनके परिवार में पत्नी कुंती देवी व तीन पुत्र है। ज्ञान चंद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली आजाद हिंदी फौज के सदस्य रहे थे। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, सदर विधायक पवन नैयर ने भी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन