{"_id":"62e68acabdeeb54f2775f36e","slug":"neta-pratipaksh-mukesh-agnihotri-statement-old-pension-scheme-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा आक्रोश रैली: मुकेश बोले- सत्ता में आते ही बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा आक्रोश रैली: मुकेश बोले- सत्ता में आते ही बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना
Sun, 31 Jul 2022 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:30 PM IST
सार
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह माता चिंतपूर्णी की कसम खाते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरोली युवा कांग्रेस ने रविवार को युवा आक्रोश रैली निकाली। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा किया। नेता प्रतिपक्ष ने जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें बंद कमरे में बैठकर बोलने वाला नेता बताते हैं, लेकिन 90 दिन के बाद खुद जयराम ठाकुर बंद कमरे में बैठकर रोएंगे।
विज्ञापन
टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग से सटे एक निजी मैरिज पैलेस में आयोजित रैली में अग्निहोत्री ने कहा कि वह माता चिंतपूर्णी की कसम खाते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर लेने पर मौजूदा सरकार 25 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस इस सब्सिडी को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत लाभार्थियों को एक लाख रुपये, किसानों को खेतों की बाड़बंदी के लिए 90 फीसदी अनुदान और 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर पांच लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन