पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के घर के बाहर मासूम को छोड़ गया नेपाली, दिखाई दरियादिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नेपाली हालीलॉज के बाहर मासूम बेटे को अकेला छोड़ गायब हो गया। हालीलॉज के एक कर्मचारी ने करीब तीन साल के मासूम को रोते देखा। उसे आउट हाउस में लाया गया। इसके बाद उसे भोजन कराया गया और उसके अभिभावकों का पता लगाने के लिए पुलिस से संपर्क साधा गया।
सूत्रों से मालूम हुआ है कि बच्चे को उसका पिता हालीलॉज के बाहर झाड़ियों में छोड़ गया था। हालीलॉज के कर्मचारियों ने जब इस बच्चे को हालीलॉज के आउट हाउस में रखा तो सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कर्मचारियों से कहा कि उस बच्चे को लेकर आओ। इसके बाद बच्चा पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष लाया गया।
इस दौरान पुलिस ने बच्चे के पिता को भी ढूंढ लिया और उसे हालीलॉज लाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने मासूम के पिता को समझाया और उसके सपुर्द मासूम को करके रवाना कर दिया गया। बताते हैं कि बच्चे का पिता नशे का आदी है। उसने नशे की हालत में बच्चें को हालीलॉज के पास छोड़ दिया था।
यह व्यक्ति संजौली में कबाड़ का काम करता है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने अपना बच्चा कहीं छोड़ दिया था। सुबह बच्चा परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।